कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में सोमवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने समस्याएं रखीं। डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख बाजारों, सर्राफा दुकानों और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने तथा पिकेट ड्यूटी प्रभावी रखने पर जोर दिया गया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व उन्हें चालू रखने की अपील की गई। बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। डीएसपी ने व्यापारियों से कहा कि बाजार में किसी स...