Kausambi News: विद्युत पोल ढहे, बालक की मौत, बहन गंभीर
कौशाम्बी, जुलाई 8 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बरातियों की बोलेरो पर गिरी पीपल के पेड़ की डाल काटने के दौरान दो विद्युत पोल ढह गए। इसकी चपेट में आकर पास खेल रहे बालक की मौत हो गई। जबकि, उसकी बड़ी बहन जिला अस्पताल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रही है।टेवां निवासी मनोज सरोज मजदूरी करता है। मंगलवार की रात मनोज के पड़ोसी लालचंद्र रैदास की बेटी की शादी थी। बारातियों की बोलेरो मनोज के घर के पास ही खड़ी थी। मध्य रात्रि के करीब बोलेरो के ऊपर समीप लगे पीपल के पेड़ की डाल अचानक टूटकर गिर गई। डाल का आधा हिस्सा बोलेरो पर जबकि, आधा बिजली के गुर्रा वाले तार पर गिरा था। बुधवार की सुबह करीब सात बजे बोलेरो के ऊपर गिरी डाल को हटाने के लिए पेड़ से उसे काटा जा रहा था। वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.