Kausambi News: विद्यालय में खाद्य सुरक्षा टीम ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी, अगस्त 4 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को कोखराज क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय आश्रम पद्धति ककोड़ा का निरीक्षण किया। छात्रों को शुद्ध, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टीम ने विद्यालय की रसोई, खाद्य सामग्री, तैयार भोजन तथा साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए छह नमूने संग्रहीत किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गायत्री के नेतृत्व में जांच के दौरान कुल छह खाद्य नमूने संग्रहित किए। इनमें दो मिश्रित दूध, एक रोटी, एक सब्जी, एक चावल तथा एक अरहर दाल का नमूना शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.