कौशाम्बी, नवम्बर 18 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र के उदहिन खुर्द स्थित विट्ठल भाई पटेल शिक्षा सदन इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जनपदीय साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 700 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।बैंकिंग फ्रॉड, क्यूआर कोड, व्हाट्सएप हैकिंग, ओएलएक्स ठगी, फर्जी एप, ऑनलाइन लोन एवं सेक्सटॉर्शन जैसे अपराधों के प्रति सचेत किया। टीम ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...