कौशाम्बी, नवम्बर 17 -- Kausambi News: देवीगंज स्थित जीपीएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य सच्चिदानंद त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के भविष्य की मजबूत नींव होता है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह दिवस शिक्षा के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता और छात्र एकजुटता का संदेश देता है। विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान समाज में सकारात्मक बदलाव और नवाचार के भी महत्वपूर्ण वाहक हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर हस्ताक्षर अभियान उन्ह...