Kausambi News: विद्यार्थियों को बताएंगे संवैधानिक अधिकार
कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में गुरुवार को संविधान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। 15 अक्तूबर से 26 नवंबर तक जिले के 210 कॉलेजों में संविधान संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में सिविल जज प्रिया सिंह की उपस्थिति रही। उन्होंने संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के महत्व पर जोर दिया। डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ. मु. जफर ने कहा कि युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने भी विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों से जोड़ने पर जोर दिया। संविधान संवाद प्रतियोगिता में कोमल दुबे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.