Kausambi News: विदेश भेजने के नाम पर सी-मैन से 1.40 लाख की ठगी
कौशाम्बी, अगस्त 24 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के फदिलाबाद गांव में रहने वाले मर्चेंट नेवी कर्मी से विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर शातिर ने 1.40 लाख रुपये ठग लिए। बाद में फर्जी वीजा पर उसे विदेश भेजने का प्रयास किया। मना करने पर अब रुपये नहीं लौटा रहा है। मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फदिलाबाद गांव निवासी बलराम सिंह यादव ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में सी-मैन के पद पर कार्यरत है। इन दिनों मुंबई में तैनाती है। पीड़ित के मुताबिक, करीब छह महीने पहले उसकी मुलाकात मर्चेंट नेवी में ही काम करने वाले राज उर्फ धीरज भीसे निवासी अज्ञात से हुई। आरोप है कि उसने विदेश में अच्छी तनख्वाह पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद कई किस्तों में कुल एक लाख 40 हजार रुपया ले लिया। बाद में शातिर ने फर्जी वीजा देकर विदेश भेजने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.