कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के सैयद सरावां गांव के एक युवक ने विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने आरोपी पर रुपये वापस मांगने पर गाली -गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।सैयद सरावां गांव निवासी मो. तुफैल पुत्र इदरीश ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रयागराज जनपद के करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर निवासी जालसाज ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। आरोप है कि इसी भरोसे में उसने अलग-अलग तिथियों में गूगल पे और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से करीब 1.30 लाख रुपये आरोपी के विभिन्न खातों में भेजे। इसके अलावा 20 हजार रुपये नकद भी दिए। इस तरह कुल डेढ़ लाख रुपए आरोपी को दिए गए। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो उसे विद...