Kausambi News: विकास कार्यों की खराब प्रगति पर जिम्मेदारों को चेताया
कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: सभी नगर-निकायों के निर्माण कार्यों और डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में डीएम डॉ. अमित पाल ने की। उन्होंने नगर पालिका परिषद भरवारी समेत नगर पंचायत दारानगर, चरवा, पश्चिम शरीरा व अजुहा में लंबित कार्यों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर-निकायों में कराए जा रहे कार्यों की निकायवार समीक्षा के दौरान नगर पालिका परिषद भरवारी एवं नगर पंचायत दारानगर, चरवा, पश्चिम शरीरा तथा अजुहा में कार्य लंबित होने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारियों को सभी कार्य सितम्बर तक पूरे कराने के निर्देश दिए। 15वें वित्त आयोग, वंदन योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, पेयजल व्यवस्था तथा सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.