कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: सैनी कोवाली पुलिस ने फतेहपुर के खागा थाना क्षेत्र के अमाव निवासी मुस्ताक अहमद पुत्र अब्दुल सलीम को वर्ष 1999 में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया था। जमानत पर वह बाहर है। कोर्ट में केस चल रहा है, लेकिन वह अदालत में नहीं आ रहा था। कोर्ट से मुस्ताक अहमद के खिलाफ वारंट जारी हो गया था। पुलिस ने सोमवार को मुस्ताक अहमद को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...