Kausambi News: लोहदा में जलभराव से रास्ते बंद, घास-कचरे ने बढ़ाई मुसीबत
कौशाम्बी, नवम्बर 1 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक के लोहदा ग्राम सभा में बदहाल रास्ते और जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खड़ंजे पर घास उगने और रास्ते में दूषित पानी व कीचड़ जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित है। जिस रास्ते से मुख्य मार्ग तक पहुंचने में महज करीब 10 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, उसी रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के चलते ग्रामीणों को करीब 100 मीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। लोहदा गांव में जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को समस्यआों से जूझना पड़ रहा है। नालियों की साफ-सफाई समय-समय पर न कराये जाने से आम रास्तों में कीचड़ व जलजमाव हो गया है। सबसे खराब स्थति गांव के मुख्य मार्ग की है जहां कीचड़ व गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। गांव के दूसरे मार्ग पर नाली की सफाई न होने से गंदा, बदबूदार पानी सड़क पर भरा रहता है। इसी मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.