कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: कौशाम्बी जनपद को प्रतापगढ़ रायबरेली सहित प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण लेहदरी गंगा पुल की मरम्मत को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। आईआईटी बीएचयू की तकनीकी जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रतापगढ़ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने लगभग एक करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा है। विभाग को उम्मीद है कि जनहित को देखते हुए प्रस्ताव जल्द स्वीकृत होगा और पुल की मरम्मत शुरू कराई जाएगी। करीब 960 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण वर्ष 2015 में ब्रिज कॉरपोरेशन प्रयागराज की टीम ने कराया था। पिछले कई वर्षों से रख-रखाव के अभाव में पुल की ज्वाइंट प्लेटों में गड़बड़ी, सतह पर गड्ढे, कंपन्न और बेयरिंग प्रभावित होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इसे लेकर हजारों वाहन चालकों, व्यापारियों, किसानों, स्कूली छ...