कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोखराज पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा। जबकि, चरवा पुलिस ने लूट और नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एक-एक अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। लिखापढ़ी के बाद सभी का चालान कर दिया गया है। कोखराज पुलिस ने 19 सितंबर को दर्ज वाहन की बैट्री चोरी के मुकदमे में वांछित महेंद्र कुमार सरोज और रामऔतार गौतम उर्फ नंगा निवासी रसूलपुर काजी को रोही जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की बैट्री बरामद हुई है। चरवा पुलिस ने 24 जुलाई को अमन कुमार निवासी दूल्हापुर थाना पिपरी से मोबाइल व बैग लूटने के मामले में वांछित सेजय उर्फ संजय निवासी रैयादेह कटरा को अयोध्यापुरवा-चरवा रोड के पास से ग...