कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- Kausambi News: फतेहपुर निवासी एक व्यक्ति से सैनी इलाके में नेशनल हाईवे पर कार सवारों ने लिफ्ट देकर पॉकेटमारी की और 1.10 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सनगांव निवासी शमशेर पुत्र अमृतलाल ने बताया कि शनिवार को सैनी इलाके के सौरई खुर्द में पशु मेला लगा हुआ था। उसे मेले में जाना था। ट्रक पर सवार होकर कमासिन पुल के समीप तक पहुंचा। वहां सड़क किनारे उतर गया। इसी बीच एक कार आकर रुकी। कार सवारों ने सिराथू जाने का पता पूछा। चूंकि, पीड़ित को भी उसी तरफ जाना था। इसलिए, वह उनकी कार में बैठ गया। आरोप है कि थोड़ी दूर आगे जाने पर कार सवार तीन युवकों ने कहा कि गाड़ी खराब हो गई है। बहानेबाजी कर पीड़ित को कार से उतारकर वह फरार हो ...