कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में शनिवार शाम एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान जनपद की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा करते हुए मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही बरतने वाले थानेदारों को कड़ी फटकार लगाई। पुलिस कप्तान ने बीएनएस, बीएनएसएस समेत अन्य अधिनियमों के तहत दर्ज मुकदमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नकबजनी, लूट, झपटमारी और गौवध जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। लंबित मामलों का शीघ्र अनावरण कर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। अपराध नियंत्रण के लिए गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई में तेजी लाने के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की नियमित एवं सक्रिय चेकिंग करने पर जोर दिय...