कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: धनतेरस के दिन पटाखों की आवाज सुनने को लोग तरस गए। अस्थायी लाइसेंस जारी होने में देरी के चलते पटाखा कारोबारियों की दुकानें नहीं सज सकीं। दरअसल, लाइसेंस न मिलने के कारण व्यापारी पटाखों की खरीदारी कर उन्हें दुकान तक नहीं ला पाए। देर शाम लाइसेंस मिलने के बाद शनिवार सुबह से व्यापारी दुकानें लगाने की तैयारी में जुट गए। अब उन्हें दीपावली पे महज दो दिन ही कारोबार करने का मौका मिलेगा। कौशाम्बी जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए थे कि बिना लाइसेंस कोई भी पटाखे की दुकान नहीं लगाएगा। कार्रवाई के डर से इस बार व्यापारियों ने लाइसेंस मिलने से पहले पटाखों का भंडारण नहीं किया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पटाखा कारोबार : लाइसेंस जारी होने से पहले ही छापेमारी से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप हालांकि उन्होंने होलसेल ...