कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली नहीं होने पर उपायुक्त राज्यकर को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर डीएम ने फटकार लगाई। इसके बाद उपायुक्त राज्यकर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्रों, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना एवं वरासत के प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित कि...