कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: मुख्यालय स्थित मंझनपुर कस्बे में सोमवार को लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा के दौरान पुलिस की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखी। कस्बे में करीब चार स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं की यात्रा सुबह करीब 11 बजे एक के पीछे एक कतार में निकाली गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। पूरे कस्बे में भ्रमण के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुरानी परंपरा के अनुसार आयोजकों ने प्रतापगढ़ और प्रयागराज से डीजे बुक कराए थे। विसर्जन यात्रा में अलग-अलग डीजे के आमने-सामने आने पर उनके बीच मुकाबला होता था। इस बार पुलिस प्रशासन ने डीजे कंपटीशन नहीं होने दिया। इससे आयोजकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी रही। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने परंपरा के तहत होने वाले डीजे ...