कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने सोमवार रात थाना कोखराज का भ्रमण कर बीट आरक्षियों की ब्रीफिंग की और उपनिरीक्षकों के अर्दली रूम में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपराध नियंत्रण व जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने बीट आरक्षियों से अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने, अपराधियों पर नजर रखने और आमजन से बेहतर समन्वय बनाने को कहा। यक्ष ऐप के उपयोग की समीक्षा कर इसका प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अर्दली रूम में एसपी ने विवेचकों को घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण करने, साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा गवाहों के बयान समय से दर्ज करने की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...