कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से 25 अगस्त को कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र बेनीराम कटरा परिसर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। इसके लिए शनिवार को सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने प्रचार वाहन को विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक दीपक मौर्य, योगेंद्र कुमार शुक्ला, शिव नरेश शुक्ला एवं सहायक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...