Kausambi News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया किसान, मौत
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: एयरपोर्ट थाने के गौसपुर कटहुला गांव के पास शनिवार को दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। रहीमाबाद गांव निवासी उदय सिंह पटेल (40) खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनकी पत्नी वैशाली देवी ने बताया कि शनिवार को उदय बाइक से गौसपुर कटहुला गांव स्थित अपना खेत देखने गए थे। इसी दौरान रेलवे लाइन के पास उनकी मौत हो गई। दोपहर में पत्नी को रेलवे लाइन किनारे पति का शव पड़े होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही वह बेटी नैंसी और बेटे पीयूष समेत अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। पति का शव देखते ही पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.