Kausambi News: रूपनारायणपुर गांव में जलनिकासी की व्यवस्था धड़ाम
कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: सिराथू तहसील के रूपनारायणपुर गांव में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में करीब 100 मीटर तक रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से कीचड़ फैल गया है। इससे ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। रूपनारायणपुर गांव में लगभग एक साल से जलनिकासी व्यवस्था धड़ाम है। साफ-सफाई न होने और जलनिकासी का इंतजाम न किए जाने से ग्रामीणों आते-जाते समय कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी का कोई उचित रास्ता नहीं होने के कारण लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। गंदे पानी और कीचड़ के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। आए दिन राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। समस्या का निराकरण कराए जाने के लिए ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.