Kausambi News: रुपयों के विवाद में दोस्तों को बेरहमी से पीटा, केस
कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के कोटया गांव निवासी धनंजय सिंह ने बताया कि इलाके के भावापुर में उसका खेत है। इसमें वहां के अजीत सिंह व देवेंद्र सिंह सहखातेदार हैं। पीड़ित के मुताबिक, खेत 10 हजार रुपये में किसी को किराये पर दिया गया था। इसका रुपया अजीत सिंह के पास था। गुरुवार की सुबह रुपया मांगने पर अजीत सिंह, उसके बेटे कल्पेश सिंह, देवेंद्र सिंह के पुत्र अरविंद सिंह व सूरज सिंह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त कान्हा वर्मा को भी पीटा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर शेर सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.