Kausambi News: रुपये मांगने पर महिला को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: स्थानीय कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले की रहने वाली रेनू देवी ने बताया कि उसकी जेठानी बिंदुली देवी ने घर के समीप ही दुकान खोल रखी है। शनिवार की शाम 13 वर्षीय बेटी लक्ष्मी दुकान पर बैठी थी। तभी मोहल्ले का ही रहने वाला नितिन त्रिपाठी दुकान पर पहुंचा और सामान लेकर रुपये दिए बिना जाने लगा। रुपया मांगने पर उसने गाली देने लगा। विरोध करने पर अपनी मां मीनू त्रिपाठी के साथ मिलकर पीड़िता की पिटाई की। उसकी बेटी को भी अपशब्द कहा व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। घायल का मेडिकल करा दिया गया है। डीएसपी सौरभ सामंत ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.