कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका मायका पिपरी इलाके में है। सोमवार की दोपहर दो भतीजे अपने साथी मनीष पुत्र पांडेय सरोज निवासी तिलगोड़ी थाना पिपरी के साथ घर आए थे। कुछ देर बाद पति व भतीजा सब्जी लेने बाजार चले गए। जबकि, दूसरा भतीजा सड़क की तरफ चला गया। इसी दौरान भतीजों के साथ आए मनीष ने छेड़खानी शुरू कर दी। चीखने-चिल्लाने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...