कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के गौरा मजरा ओसा गांव की संगीता देवी ने बताया कि सोमवार को उसके पति चुन्नी लाल घर के समीप मवेशी बांधने के लिए खूंटा गाड़ रहे थे। तभी रिश्तेदार नरेश, ओमप्रकाश, संतोष, पिंटू, दुर्गेश, ओमप्रकाश की पत्नी, पुत्र छेद्दू, रामखेलावन व रामनरेश की पत्नी गाली देने लगी। विरोध करने पर पति की पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा और पति को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया। पति ने घर में कैद होकर किसी तरह जान बचाई। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...