Kausambi News: रिमझिम बारिश के बीच गूंजा गणपति बप्पा मोरया, धूमधाम से हुआ विसर्जन
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। रिमझिम बारिश के चलते शुक्रवार को नगर पंचायत अजुहा में गणपति बप्पा की तीन प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान डीजे और ढोल-ताशों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। पूरे नगर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।नगर पंचायत अजुहा में इस वर्ष तीन स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। वार्ड नंबर नौ स्थित सनई मंडी, वार्ड नंबर दो अम्बेडकर नगर में बरगद के पेड़ के पास तथा वार्ड नंबर तीन में काली माता मंदिर के समीप गणपति प्रतिमा स्थापित की गई थी। कई दिनों तक श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Sambhal News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ गणपति को लेकर गंगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.