कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: देवरिया जिले के देईडीहा बरहज बाजार निवासी राजेश्वर तिवारी पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वह वर्ष 2017 में पश्चिमशरीरा थाने से सेवानिवृत्त हुए थे। छह जुलाई को साक्ष्य अथवा पेशी के चलते मंझनपुर कोर्ट जा रहे थे। इस दौरान कादीपुर हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में 24 जुलाई को उनकी मौत हो गई थी। क्रिया-कर्म के बाद मृतक के बेटे शैलेंद्र त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...