Kausambi News: रिक्शा चालक को जमकर पीटा, केस दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 27 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव का देवेंद्र सिंह उर्फ सचिन ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि मंगलवार की रात गांव के बड़कू सिंह व बैरमपुर निवासी अरविंद ओझा ने मामूली बात पर उसकी पिटाई की। ईंट व धारदार हथियार से हमला किया। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पिटाई से पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। मामले में गैर इरादतन हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी बीएन पांडेय ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.