Kausambi News: रास्ते में बाइक सवार को रोक कर किया गया हमला, केस दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मितवापुर गांव के समीप सोमवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार को रोक कर हमला किया गया। बाइक सवार को बेल्ट व डंडे से पीटा गया। इससे उसको चोटें आई। राहगीरों के इकट्ठा होने पर हमलावर भागे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।संदीपनघाट के सरवाकाजी निवासी शंकरलाल सरोज पुत्र रामखेलावन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे वह अपनी बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान मितुवापुर गांव के समीप रास्ते में उसको रवि पटेल पुत्र नथन लाल व उसके चार अज्ञात साथियों ने रोक लिया। गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध किया तो रवि व उसके साथियों ने उसको डंडे व बेल्ट से जमकर पीटा। इससे उसको गंभीर चोटें आई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.