कौशाम्बी, अगस्त 24 -- Kausambi News: विगत दिनों उन्नाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम स्थल से कथित रूप चले जाने के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने शांति पूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को लिखित तहरीर सौंपी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब जान चुकी है कि भाजपाइयों को देश से कितना प्रेम है। हर बात पर राष्ट्रवाद का प्रमाण पत्र बांटने वाली भाजपा अब अपने ही नेता के इस आचरण पर क्या सफाई देगी। मामले में भाजपा और विधानसभा अध्यक्ष को सार्वजनिक तौर पर खेद जताने और माफी मांगनी चाहिए। यह भी पढ़ें- भ्रम में न रहें, सही जानकारी जरूरी, राष्ट्रगान के आरोपों पर सतीश महाना की आई सफाई हम कांग्रेसजनों ने एक शांतिपूर्ण तरीके से प...