Kausambi News: रावण के छल से गूंजा पंचवटी में विलाप, जटायु ने प्राण देकर निभाया धर्म
कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार की रात सीता हरण, जटायु मरण, राम-सुग्रीव मित्रता और बालि वध की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। रावण के छल से माता सीता के हरण का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। वहीं माता सीता की रक्षा के लिए रावण से भिड़े जटायु के पराक्रम ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला में कलाकारों ने दर्शाया कि सूपर्णखा की नाक कटने के बाद खर-दूषण भगवान श्रीराम से युद्ध करते हैं और उनके हाथों मारे जाते हैं। इसकी जानकारी मिलने पर रावण क्रोधित हो जाता है और अपने मामा मारीच को सोने का मृग बनाकर पंचवटी भेजता है। स्वर्ण मृग देखकर माता सीता भगवान श्रीराम से उसे लाने का आग्रह करती हैं। श्रीराम मृग के पीछे जाते हैं। बाण लगने पर मारीच लक्ष्मण की आवाज में पुकार लगाता है। आवाज सुनकर लक्ष्मण सुरक्षा के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.