कौशाम्बी, नवम्बर 2 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग एवं प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दयाशंकर से कहा कि भूमि से संबंधित समस्याओं को निस्तारित कराते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराई जाए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि कुम्हियावा एवं हिनौता बाजार मार्ग का मरम्मत एवं जल-जमाव की समस्या के समाधान के लिए टेंडर का...