कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- सराय अकिल में राम जन्म लीला का मंचन Kausambi News: नगर पंचायत सराय अकिल के चावल मंडी स्थित ऐतिहासिक रामलीला मंच पर बुधवार को भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया। भगवान राम के जन्म का प्रसंग प्रस्तुत होते ही पूरा रामलीला परिसर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में डूब गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। रामलीला मंच पर कलाकारों ने राम जन्म के प्रसंग को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब धरती पर राक्षसों के अत्याचार बढ़ने लगे और ऋषि-मुनियों सहित देवता परेशान हो उठे, तब भगवान विष्णु ने धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए अयोध्या में राजा दशरथ के घर श्रीराम के रूप में अवतार ल...