कौशाम्बी, सितम्बर 15 -- Kausambi News: राम वनगमन पथ पर मंगलवार की भोर एक निजी एंबुलेंस अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण साफ नहीं है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव के समीप मंगलवार की भोर राम वनगमन पथ पर भेलखा मार्ग के कट के पास से एक एंबुलेंस गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और पूरी एंबुलेंस आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि उसमें सवार समय रहते बाहर निकल गए। इससे बड़ा हादसा टल गया। एंबुलेंस में मरीज सवार था या नहीं, इस संबंध में फिलहाल स्थिति स्पष...