कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के समन्वय से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित राज्य स्तरीय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर समेत 22 टीमों के पहलवानों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य रहे। उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज के क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव और उप्र कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय का भी स्वागत किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 45 किलोग्राम में अयोध्या के सन्नी यादव प्रथम और वाराणसी के आर्यन द्वितीय रहे। 48 किलोग्राम में आगरा के हेमंत प्रथम और मिर्जापुर ...