Kausambi News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पीपीएस के खिलाड़ियों ने बनाई जगह
कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- Kausambi News: पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के दो खिलाड़ी लगातार तीसरे वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। आर्यन कुमार और सुजीत कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के खिलाड़ी आर्यन कुमार का चयन 100 मीटर दौड़ और 400 मीटर रिले प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, सुजीत कुमार 400 मीटर बाधा दौड़ और 400 मीटर रिले प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। खिलाड़ियों की इस सफलता में खेल प्रशिक्षक जगदीश कुमार मौर्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखारा। विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी प्रोत्साहित किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.