Kausambi News: राजस्व व नगर पंचायत सिराथू की संयुक्त टीम ने हटवाया अवैध कब्जा
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार कों राजस्व विभाग एवं नगर पचायत सिराथू की संयुक्त टीम ने नगर पंचायत में सड़क की भूमि में हुए अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया। नगर पंचायत सिराथू स्थित सड़क की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर बोर्ड लगा दिया गया था। मामले की जानकारी पर एसडीएम सिराथू के निर्देश पर नायब तहसीलदार अपर्णा श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार को राजस्व व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने मौके का मुवायना किया और बोर्ड हटवाकर नगर पंचायत में सड़क भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस दौरान प्रभारी राजस्व निरीक्षक रोहित अग्रहरी, लेखपाल शिव शंकर पाल, सुल्तान अहमद, नगर पंचायत के लेखा लिपिक दीप कमल, ओम प्रकाश सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पंचायत भवन परिसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.