कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- Kausambi News: नेवादा, संवाददाता। ब्लॉक के रसूलपुर बिऊर गांव में लगातार बारिश के बाद जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सूरज बली के घर के समीप स्थित तालाब का पानी उफनाकर गांव की गलियों और कई घरों तक पहुंच गया है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासी लोकनाथ भारतीय, राजुल बाबू, सूरज बली, विजय कुमार मिश्रा, शिव बली दिवाकर, बसंती देवी और आरती सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिम्मेदारों ने प्रभावी कदम नहीं उठाया। यह भी पढ़ें- Chapra News: वार्ड 23 में 21 साल से नाला जाम, जलजमाव से 100 से अधिक परिवार परेशान घरों में घुसे पानी से राशन और अन्य सामान खराब होने की आशंका बनी...