कौशाम्बी, अगस्त 24 -- Kausambi News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। पर्व पर महिलाओं की सुविधा के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का समय बढ़ा दिया गया है। महिलाएं 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात्रि तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। महिला यात्री के साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। नगर विकास विभाग की बसों में भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन, पुलिस और नगर विकास विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख शहरों, हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ बस स्टेशनों पर सीसीटीवी, पेयजल, साफ-सफाई और प्राथमि...