कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: स्थानीय थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 18 साल की बेटी 15 अक्तूबर की भोर संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि करारी के छिमिरछा गांव का मनीष साहू अपने माता-पिता, भाई अजय व परिवार की निशा के सहयोग से बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पूर्व में भी उसकी पुत्री को भगा ले जा चुका है। जेल से आने के बाद उसने फिर ऐसा करने की धमकी दी थी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर कौशाम्बी पुलिस ने आरोपियों व युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...