Kausambi News: युवती प्रेमी के साथ फरार, मुकदमा
कौशाम्बी, अगस्त 1 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 21 साल की बेटी 30 जुलाई की शाम किसी काम से अथसराय बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि फतेहपुर जिले के हथगवां थाना क्षेत्र के नगरा गांव का बबलू कुमार बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.