कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव की ज्योति देवी ने बताया कि पति अरविंद कुमार ने उसका जीना दूभर कर दिया है। वह आए दिन गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर पिटाई कर देता है। पीड़िता के मुताबिक, बुधवार को भी आरोपी पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। शोरगुल पर पहुंचे मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...