कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 14 सितंबर की शाम उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि इलाके के चंदीपुर गांव का रामानंद राजपूत बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़ित के मुताबिक, इस बाबत पूछताछ करने जाने पर आरोपी के परिजनों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...