कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। पइंसा थाना क्षेत्र के खूझा गांव निवासी रामसजीवन ने बताया कि नौ नवंबर को फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर निवासी दीपू पांडेय ने घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज की। उसी दिन शाम को सबमर्सिबल का पाइप क्षतिग्रस्त कर दिया।आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। मामले में एसपी के आदेश पर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...