कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव का 26 वर्षीय पंकज निषाद पुत्र देवपाल निषाद सोमवार की रात पड़ोस में रहने वाले ननकू व राकेश के साथ पैदल खेत में पानी लगाने जा रहा था।गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने तीनों को टक्कर मार दी थी। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया था। बाकी दोनों घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...