कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: पिपरी मजरा चरवा निवासी प्रियंका देवी ने बताया कि 14 अक्तूबर की रात पड़ोस के रहने वाले शैलेंद्र कुमार, सिद्धार्थ व गौतम गांव स्थित धर्म स्थल के पास जुआ खेल रहे थे। साथ ही उसके घर के सामने बाथरूम कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के भाई जितेंद्र की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विनय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...