कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के भैला मकदूमपुर निवासी आकाश पुत्र मिथिलेश सरोज ने बताया कि सोमवार की शाम वह गांव के बाहर खेतों की ओर दैनिक क्रिया के लिए गया था। इस दौरान अपाची बाइक सवार तीन युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...