कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आदमपुर नादिरअली मजरा पथरहा निवासी शेरबहादुर ने बताया कि 23 अक्तूबर को उसका मोबाइल फोन कहीं खो गया था। इसका नंबर बैंक खाते से लिंक था। इसी बात का फायदा उठाते हुए शातिरों ने यूपीआई के जरिए खाते से 85 हजार रुपये पार कर दिए। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए।शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया। थाना प्रभारी एनके नागर ने जल्द ही रकम खाते में वापस कराने और आरोपी की गिरफ्तारी कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...