Kausambi News: म्योहर में बढ़ा मादक पदार्थों की बिक्री का कारोबार
कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: म्योहर गांव में गांजा, स्मैक का कारोबार फल-फूल रहा है। आसानी से उपलब्ध होने के कारण युवा इसके आदी हो रहे हैं। मौजूदा समय में दो दर्जन युवा इसकी जद में हैं। करारी थानाक्षेत्र के म्योहर गांव के आधा दर्जन लोग जहां गांजा के कारोबार में संलिप्त हैं। वहीं, तीन लोग स्मैक का कारोबार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक गांजा कारोबारी ठिकानों के अलावा जेब में पुड़िया रखकर टहलते हैं और युवा पीढ़ी को इसका लती बनाकर मोटी रकम कमा रहे हैं। यही हाल स्मैक के कारोबारियों का भी है। वह सरायअकिल के खरका से स्मैक लाकर गांव के युवाओं के हाथों बेच रहे हैं। समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो गांव में नशेड़ियों की फौज तैयार हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.